कविता : "ये मेरा धर्म , ये तेरा धर्म"

(आज धर्म , जात - पात हमारे रगों में इस कदर समा चूका है जो दीखता तो नहीं पर सहसा महसूस किया जा सकता है। धर्म की सुई पूरे विश्व को अपने चपेट में ली हुई है , ये कहना गलत होगा की इसके अस्तित्व से सिर्फ मनुष्य जाति को हानि हुई है। इसने हमें नियम , अनुसाशन , सात्विक ज्ञान , ईश्वर की आराधना और विभिन्न कामों से जोड़ कर रखा है , जब तक ये हमारे मस्तिष्क में हावी नहीं होता , तब तक इसकी उपस्थिति सही लगती है। किन्तु आज बढ़ते धर्म और एक धर्म के अंदर कई जात - पात समर्थक दूसरे इंसान का लहू बहाने में भी हिचकते नहीं , उदहारण स्वरुप : ISIS, IM, LeT, Boko Haram, इत्यादि आज आतंकवाद का रूप ले चुके है और निर्मम हत्या करना अपनी ताकत की नुमाईस बना लिए है।  अगर इसे आज रोका नहीं गया तो वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया खुद को धर्म के नाम पर खत्म कर लेगी । मानव जाति का असली धर्म सिर्फ इंसानियत को ज़िंदा रखना है और उसका संरक्षण करना है। उम्मीद करती हूँ की वक़्त निकलने से पहले सब इस बात को जान ले। Raise your voice for this slogan " No religion. No fight, India is one, let be unite". भारत को फिर से विश्व गुरु बन कर उभारना होगा और कई जात -पात , धर्म , संस्कृति , खान - पान और कई विविधता वाले इस देश को विश्व को एक मिसाल देनी होगी की इंसान की पहचान उसके कर्म से होती है , ना कि उसके धर्म से। हमें अपने अन्दर की इंसानियत को बचा कर रखना है अपने अलग अलग भगवान को मानते हुए। ) 




मेरा धर्म , तेरा धर्म हम कहते ,
कटने - मारने को तैयार भी रहते ,
पर , बहता लहु ज़मीन पर , कहता रंग समान ,
फिर भी हम करते रहते एक दूजे का अपमान ,
कौन ऊपर , कौन ऊपर की लड़ाई में ,
इंसानियत का ही भूल जाते मान - सम्मान ,


तीर तेरे भी संग , एक तीर मेरे भी संग ,
एक नोक तेरी गर्दन पर , एक नोक मेरी गर्दन पर ,
देखो ! किसे हम बचाने चले है ,
वास्तव में, हम सब मिटाने चले है। 


ऊपर बैठ , रब भी मुस्कुराता होगा ,
हमारी नादानी पर कहकहे लगाता होगा ,
कहता होगा , "मनुष्य जैसा देखा नहीं ------ 
जिसे हमने बनाया , वो हमारा वजूद बनाने चला है ,
जिसे हमने जीवन दिया , वो उसी को मिटाने चला है ,
जिसके रखवाले हम है , वो हमे बचाने चला है। "


मरने - मारने चला है , पर ये मानने को नहीं है ,
कि मेरे रूप अनेक है , भगवान तो केवल एक हैं । 







Comments

  1. एक नोक तेरी गर्दन पर , एक नोक मेरी गर्दन पर ! ----- धर्म कि परिभाषा से बिल्कुल अंजान है हम इंसान फिर भी बचाने चले है अपने अपने भगवान !!!!

    ReplyDelete
  2. Our process of describing things are preety poetic,simplistic.It is filled with innocence and kindness however life is tough. Its not about religion .Its all about vested economic interest. Religion was always used for propagating one owns economics & strategic interest. If u just go deep into history Christianity was doing the same thing for centuries what muslims are doing now. There were religious crusade order by pope, that killed million. In India too we have history of clash between Hinduism and Buddhism. But that part of history is never taught to us .Infact the first Muslim invader Muhammad bin qasim was invited by Buddhist to eliminate hindu king . Ever wonder that Buddhism which spread during ashoka from kabul to Thailand to srilanka disappear from Indian subcontinent.Even hindu king like pushmitrya sunga elimated hundred of thousand of Buddhist. Also those monoster like Isis and taliban or terrorist organization are cretaed to gain strategic and economic leverage over the opponent.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Hey viewer, good with the facts and highly appreciate for your views. I wrote it in a simple way to make it understand that religion is not complicated...only our own way of thinking can clear the air all around. None of our life is easy but the way we take things can make it simple for us.

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete
    3. Sweden one of the most atheist country in the world has least crime rate and one of the most peaceful contry in the world...And we say that religion is important...actually it is our inner conscious and self actualisation which matters..

      Delete
  3. Correct partho. A basic truth of religion is one world one humanity and most important one god.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"तीन शब्द तलाक़ के"

कविता : "भूले - बिसरे दोस्त"